पत्नी की शिकायत पर खोदी गई पति की कब्र

शिकायत पर खोदी गई पति की कब्र, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का चार महीनों पूर्व दफनाए गए शव को पत्नी की शिकायत पर कब्र से बाहर निकाला गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राजस्व टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला किरन ने न्यायालय में वाद दायर किया कि बीते 13 वर्षो से अपने पति और बच्चो के संग बाराबंकी शहर में किराये के मकान में रह रही है। उसका पति सरजू दरियाबाद थाना क्षेत्र के डीहा मजरे वीर किठाई गॉव का मूल निवासी है। जो कई वर्षो से संपत्ति के बंटवारे के लिए शहर से गॉव जाता रहता था, जहाँ उसका विवाद भी होता था। चार महीने पूर्व भी संपत्ति बंटवारे की बात करने सरजू अपने पैतृक घर दरियाबाद गया था। उसके बाद नहीं लौटने पर पता किया तो ससुराल पक्ष ने उसकी मौत के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। जब इस बारे में किरन से ससुराल वालों से बात की तो देवर द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई।
किरन की इसी शिकायत के आधार पर कोर्ट ने शव का पोस्टमार्टम का आदेश दिया गया। जिस पर टीम द्वारा शव को कब्र से खोदकर निकाले जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान तहसील, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top