नरेंन्द्र से नरेंन्द्र तक

भारत को विश्वगुरु बनाने को मोदी कृत संकल्पित…संजय राय

“नरेंद्र से नरेंद्र तक” विषयक संगोष्ठी आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि भारत को विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने की जिस अनहद यात्रा का शुभारंभ नरेंद्र नाथ दत्त ने स्वामी विवेकानंद के रूप में किया। उस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने कार्य पीएम नरेंद्र कर रहे हैं।

आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण एवं वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के सभी क्षेत्रों में भारत को शिखर की ओर ले जाने को कृत संकल्प पीएम मोदी स्वयं स्वामी विवेकानंद को अपने जीवन में आदर्श के रूप स्वीकारते हैं।प्रदेश महामंत्री मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फतेहपुर नगर के एक निजी लॉन में आयोजित ‘नरेंद्र से नरेंद्र तक’ विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को 2014 से नरेंद्र मोदी के रूप में समर्थ व्यक्तित्व नेतृत्व कर्ता के रूप में प्राप्त हुआ जिसने आजादी के बाद लगभग 6 दशकों तक भारत के अवरुद्ध विकास को नई ऊंचाईयों प्रदान की। कहा कि भारत की साख दुनिया में बढ़ी है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व ई तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को आईना दिखाते हुए कहा कि सरदार पटेल की जगह पंडित नेहरू का प्रधानमंत्री बनना वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण है। कहा कि पंडित नेहरू ने डॉक्टर आंबेडकर को विश्वासघात करके लोकसभा चुनाव में हरवाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। जीएसटी में कमी कारण के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश से विकसित भारत का सपना पूर्ण होगा।

उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्ष को भारत में समावेशी विकास का अनूठा कार्यकाल बताया। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों को विस्तार से समझाते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि भारत विश्व का सर्वाधिक युवा शक्ति वाला देश है। विकसित भारत बनाने के लिए पीएम मोदी ने जो मजबूत नींव तैयार की है वह संकल्प 2047 में अवश्य पूर्ण होगा।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए सैकड़ों विकास कार्यों की चर्चा की। संगोष्ठी में नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामनाएं की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत एवं जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले 74 लोगों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन अंशुमान मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, शीलरत्न मिहिर, विजय आनंद बाजपेई, दिनेश चंद्र पांडे, राम कुमार गिरी, आशीष पाठक, कमलेश कुमार, विकास श्रीवास्तव, विपिन सिंह राठौर, अशोक त्रिपाठी, हरनाम सिंह वर्मा, रंगनाथ त्रिपाठी, करुणा शंकर शुक्ला, रंजीत लोधी, योगेन्द्र पटेल, हंसराज वर्मा, अनिल वर्मा, अंजू चंद्रा, पूजा सिंह, गिरिधर गोपाल, आशुतोष वर्मा, ए. के. पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top