भाजपाइयों ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव

भाजपाइयों ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

 

कांग्रेस के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी

कथनी_करनी न्यूज़

बाराबंकी। बिहार चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा मंच से की गई प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पूरे देश में भाजपा विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को नगर पालिका में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन के लिए जुटी। हाथों में बैनर लिए भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर छाया चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मां के सम्मान भाजपा मैदान में, मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, डॉक्टर रामकुमारी मौर्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, संदीप गुप्ता, नीता अवस्थी, गुंजन शर्मा, किरण तिवारी ,अशोका देवी, अनीता चौहान, संजू बाजपेई, ज्ञानवती देवी, क्षमा अवस्थी, गुलजार बानो, आशुतोष अवस्थी, नेहा सिंह आनंद, पूजा सिंह, आरती रावत, रचना श्रीवास्तव, राकेश पटेल, विजय आनंद बाजपेई सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top