संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या दर्ज

नवविवाहिता की मौत, चार भाइयो पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

कथनी_करनी न्यूज़ 

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और पुलिस मामले की पड़ताल करके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के सेमराय पंचायत के कटहरी गॉव के निवासी राजकुमार ने पांच महीने बीती 10 मार्च को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिझला गॉव निवासी उदयराज यादव की पुत्री सावित्री को भगाकर उससे कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद दोनों साथ-साथ रहने लगे। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर मन मुटाव हो गया था। बीती रात अपने कमरे में सोने गई सावित्री के कमरे का दरवाजा मंगलवार सवेरे नहीं खुलने पर परिवार में हड़कम्प मच गया। राजकुमार ने खिड़की से देखा तो सावित्री फांसी पर झूल रही थी। सूचना मायके वालों तक पहुंची। पिता उदयराज ने पुलिस को बुलाया और शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किए जाने की बात बताई। उदयराज की तहरीर पुलिस ने राजकुमार उसके बड़े भाई संजय, रामवीर और रंजीत के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संजय राजकुमार का बड़ा भाई था। जिसका सावित्री की बड़ी बहन से विवाह हुआ था। संजय की ससुराल राजकुमार का आना जाना रहता था, इस दौरान राजकुमार को सावित्री से प्रेम हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top