मासूम बच्चो से दुष्कर्म करने का वृद्ध रसोईयां पर आरोप
कथनी_करनी न्यूज़ बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में मावनता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोईयां पर मासूम बच्चो से अप्राकृतिक कुकर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगे है। इस हैरान करने वाले सनसनीखेज मामले से क्षेत्र में अफरा – तफरी का माहौल व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को कुर्सी थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात 65 वर्षीय रसोईयां नागेसर यादव पर बच्चो से अप्राकृतिक दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे है।। उसने विद्यालय के दो बच्चो को बहला फुसला कर बाथरूम में बुलाया था। जिसके बाद उसी बाथरूम में दोनों बच्चो के साथ कुकर्म किया। इस घटना को स्कूल में मौजूद कुछ बच्चो ने देखते ही उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे परिजनो ने बच्चो से पूछताछ की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। डरे सहमे एक बच्चे ने बताया की बीते डेढ़ वर्षो से लगातार ये सब होता रहा है। दूसरे बच्चे ने आरोपी की ओर ईशारा करके बीते एक महीने से उसके साथ हो रहे दुष्कर्म का खुलासा किया। मामला गॉव के लोगो तक पहुंचने पर स्कूल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई करके पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों और स्कूल अध्यापकाे में रोष व्याप्त है।
पुलिस का कहना है… अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चोरी और पिटाई की धमकी…
बच्चो ने खुलासा किया कि नागेसर रसोईयां उन्हें धमका रहता था कि किसी को भी बताया तो उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाने और बुरी तरह पिटाई करने की धमकी देता रहता था।