वशिष्ठ पंचांग तथा राशिफल
दिनांक – 24 अगस्त 2025
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – प्रतिपदा दोपहर 11:48 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी रात्री 02:05 तक
योग – शिव दोपहर 12:30 तक तत्पश्चात सिद्ध
करण- बव दोपहर 11:48 तक तत्पश्चात बालव
राहुकाल – शाम 05:00 से 06:37 तक
सूर्योदय – 05:44
सूर्यास्त – 06:31
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:11 से प्रातः 04:54 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:45 से 12:37 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:53 से रात्रि 12:36 तक
सूर्य राशि- सिंह
चंद्रमा राशि- सिंह
बृहस्पति राशि – मिथुन
व्रत पर्व विवरण – चन्द्र दर्शन, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
राशिफल
मेष राशि :- आपको आज सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए। मौसम में बदलाव आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है,इसलिए लापरवाही न करें।घर में माता-पिता से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है,मगर गुस्से की बजाय धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आसानी से संभल जाएगी।
वृषभ राशि :- आज वाणी पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।बिना सोचे-समझे कही गई बात किसी रिश्ते को चोट पहुंचा सकती है।आज अवसर आपके पास आएंगे,लेकिन उन्हें भुनाने के लिए आपको अपनी बातचीत में मधुरता बनाए रखनी होगी।
मिथुन राशि :- रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे।हालांकि संतान पक्ष से कोई छोटी-सी चिंता मन को विचलित कर सकती है।कुल मिलाकर दिन संतुलित रहेगा कुछ चुनौतियां होंगी तो कुछ अवसर भी आपका इंतजार कर रहे हैं।
कर्क राशि :- आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं।आपका शांत स्वभाव और धैर्य ही आपको परेशानियों से बचाएगा।समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।
सिंह राशि :- व्यापार और करियर के मामले में आज का दिन शुभ है।कारोबार में विस्तार या नए प्रोजेक्ट शुरू करने का समय अनुकूल रहेगा।आपके आत्मविश्वास और मेहनत का फल आपको जल्दी मिलेगा।
कन्या राशि :- आपके लिए दिन लाभकारी है।चाहे नौकरी हो या बिजनेस,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी।
तुला राशि :- घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।लंबे समय से चली आ रही सेहत की दिक्कतों में सुधार मिलेगा।आज धन वृद्धि और मानसिक सुकून दोनों ही आपके साथ रहेंगे।
वृश्चिक राशि :- दिन थोड़ा मिश्रित रहने वाला है।आलस्य आपको पीछे खींच सकता है।कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखें और बेवजह की चर्चाओं से बचें।जितना ध्यान काम पर देंगे,उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा।
धनु राशि :- आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन है।धन लाभ की संभावना बनी हुई है।प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी।आज किस्मत आपका साथ देगी और आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
मकर राशि :- कामकाज से जुड़ी यात्रा के योग हैं।यह यात्रा विदेश संबंधी भी हो सकती है और आपके लिए लाभकारी साबित होगी।नए अनुभव और नए अवसर इस सफर से आपको मिल सकते हैं।
कुंभ राशि :- आपके लिए आज रिश्तों को समझने और जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व देने का समय है।भाग्य आपके पक्ष में है,लेकिन वास्तविक सफलता पाने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी होगी।
मीन राशि :- अत्यधिक उत्साह या मज़ाक नुकसान पहुंचा सकता है।परिवार में किसी के स्वास्थ्य या अन्य समस्या पर खर्च बढ़ सकता है।आज संयम और गंभीरता से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏🙌🙌