विवाहिता की मौत, पिता ने लगाए आरोप

पति की पिटाई से विवाहिता की मौत

पिता ने दामाद को ठहराया पत्नी और पुत्री की मौत का जिम्मेदार

कथनी_करनी न्यूज़

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक नवविवाहिता की मौत से परिवार में मातम सा पसर गया। जिसके बाद पिता ने दामाद को दो मौतो का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देकर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी आशिक अली उर्फ़ पप्पू की पुत्री आशिया बानो (24) पत्नी अब्दुल करीम उर्फ़ ननकू की पति की पिटाई के बाद मायके में उपचार चलने के बाद बीती रात 10 बजे दर्दनाक मौत हो गई। जैदपुर थाना प्रभारी को पप्पू द्वारा दी गई तहरीर में बेटी और पत्नी की मौत का जिम्मेदार दामाद अब्दुल करीम को ठहराया है। शिकायत में बेटी आशिया का नवंबर 2019 में सतरिख थाना क्षेत्र के दाऊदपुर निवासी अब्दुल करीम उर्फ़ ननकू से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से दामाद आशिया को दहेज के लिए मारपीट करके प्रताड़ित करने लगा था। दहेज में कार सोने की चेन और विदेश जाने के लिए पांच लाख रूपये की डिमांड करने के साथ भूखा रखना कमरे में बंद कर देना प्रताड़ना का हिस्सा बन चुका था। बीती दो अगस्त को अब्दुल करीम ने सारी हदे पार करते हुए आशिया बानो को जमकर पीटा और अचेत अवस्था में मनोरथपुर गॉव के बाहर छोड़ कर चला गया। ये जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता पिता आशिया को घर लाकर उसका ईलाज कराने लगे। आशिया के शरीर पर अंदरूनी और बाहरी चोटों से उसका बुरा हाल था। इस दौरान अब्दुल करीम के खिलाफ आशिया ने वीडियो के जरिये बयान देकर उसके साथ हुई ज़्यादती का कच्चा चिट्ठा खोल दिया। वीडियो में शरीर के अंगों पर जख्म और प्रताड़ना का किस्सा अब्दुल करीम के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला साबित हो सकता है।
वही आशिक अली ने दामाद को अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार बताया है आरोप है कि आशिया के साथ उसके पति के अत्याचार की जानकारी होने से आहत होकर पत्नी की भी मौत हो गई थी।
दूसरी तरफ बीती रात आशिया की मौत की सूचना उसकी ससुराल पहुंची तो शिकायत ना करने की धमकी देने का भी पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top