पूरी निष्ठा ने कर्तव्य निर्वहन मेरी प्राथमिकता – विपिन सिंह
बाराबंकी। जनपद के वरिष्ठ लिपिक विपिन कुमार सिंह को अखिल भारतीय अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारी संघ (AISCSA), उत्तर प्रदेश का राज्य प्रमुख (प्रदेश अध्यक्ष) नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति AISCSA के राष्ट्रीय महासचिव संजय सूरोटिया के प्रस्ताव पर गवर्निंग काउंसिल के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया है। इसके साथ ही विपिन कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के उपाध्याय महासचिव के साथ-साथ सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों को नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विपिन कुमार ने बताया कि मिले उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन में प्राथमिकता होंगी।