बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में बीती शाम एक किशोरी का शव फांसी पर झूलता मिला। बकरी चरा कर घर लौटी माँ ने जब ये नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार दरियाबाद थाना क्षेत्र के काटी गॉव मजरे रोहिला निवासी इलियास मुंबई में रहकर रेहड़ी लगाता है। एक सप्ताह पूर्व मुंबई गया था। इस दौरान घर में पत्नी और चार बच्चे थे। बीती शाम इलियास कुरैशी की बड़ी पुत्री गुलनाज़ बानो (15) पुत्री मोहम्मद इलियास कुरैशी छत के कुंडे से फांसी पर झूलती मिली। बकरी चराने गई माँ घर लौटी तब उसने ये नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी चीखे सुनकर लोगो का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।