मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 254 जोड़ों नें की गृहस्थ जीवन की शुरुआत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 254 जोड़ों नें की गृहस्थ जीवन की शुरुआत

 

मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना बताकर राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम बाराबंकी में एक भव्य वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 254 वैवाहिक जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर जनपद के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, हरगोविन्द सिंह, संबंधित क्षेत्रों के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, अन्ना सुदन, मुख्य विकास अधिकारी, डॉ. नीलम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अभिलाषा त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त विभिन्न खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

 

समारोह के दौरान राज्य मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष और हैदरगढ़ विधायक नें सभी नवविवाहित युगलों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया। इसके साथ ही शासन की ओर से उन्हें विवाह का आधिकारिक प्रमाण-पत्र और उपहार सामग्री भी वितरित की गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में इस कल्याणकारी योजना का सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहाकि इस योजना के कारण अब प्रदेश की कोई भी वयस्क बेटी गरीबी या धनाभाव की वजह से अविवाहित नहीं रहेगी। सरकार वंचित बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के माध्यम से कराकर अत्यंत पुनीत और सराहनीय कार्य कर रही है।
राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने इस योजना का बजट 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक और जन-कल्याणकारी निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरा जनपद तथा प्रदेश इसके लिए उनका आभारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top