सुनार की दुकानों में चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश
महिला समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। मसौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मसौली पुलिस और स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने डिजिटल डेटा और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से सुनार की दुकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अन्तर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के गहने, नकदी और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हुआ है।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से अलग-अलग जनपदों में सुनार की दुकानों को अपना निशाना बनाता था। गिरोह की महिला सदस्य बब्ली तिवारी और उसका साथी ऋषि शुक्ला दुकान पर ग्राहक बनकर जाते थे। इसके बाद दुकानदार की नजर बचते ही कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर देते थे। गिरोह का तीसरा सदस्य लियाकत दुकान के बाहर गाड़ी लेकर तैयार रहता था, जो चोरी के बाद साथियों को लेकर तुरंत फरार हो जाता था।
थाना मसौली क्षेत्र में त्रिलोकपुर निवासी आयुष गुप्ता पुत्र स्व. विनोद गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून को उनकी दुकान से एक अज्ञात ग्राहक ने हेरा-फेरी कर सोने की कान की बाली चोरी कर ली है। इस तहरीर पर थाना मसौली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने घटना के सफल अनावरण और आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्वाट, सर्विलांस और थाना मसौली पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर कड़े निर्देश दिए थे।
नहर पुलिया के पास से हुई घेराबंदी








