घर से लापता युवक की सात किलोमीटर दूर मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझानें में जुटी पुलिस
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर गाँव के नाले में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र के सनसनी फैल गई। मृतक की ठोड़ी पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच मृतक की शिनाख्त लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मीसा गॉव से शुक्रवार को लापता हुए युवक के रूप में की गई। सूचना पर पहुँचे पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मीसा गाँव निवासी राम तीरथ रावत (40 वर्ष), पुत्र दयाराम, शुक्रवार की रात अचानक घर से पैदल निकला था। मृतक के चचेरे भाई सर्वजीत और पुत्र अनुराग ने बताया कि जाते समय पत्नी रामदुलारी ने जब उनसे बाहर जाने का कारण पूछा, तो राम तीरथ ने कहा कि “मैं अभी आ रहा हूँ, तुम अंदर से दरवाजा बंद कर लो।” इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।
शनिवार सवेरा होने पर परिवार के लोग रोजाना की तरह खेत पर धान की बुवाई करने चले गए। दोपहर में जब वे घर लौटे और रामतीरथ वापस नहीं आए, तब परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
7 किलोमीटर दूर नाले में मिला शव








