बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पोते नें लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पोते नें लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली
क्षेत्र के बेंदुआ बहरेला गांव में एक ८२ वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के सबसे छोटे पोते ने अपनी बड़ी भाभी पर धोखाधड़ी कर संपत्ति अपने नाम कराने और दादी की मौत के पीछे गहरी साजिश का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, हँसा देवी सिंह (82) पत्नी स्वर्गीय तेज नारायण सिंह, रामसनेहीघाट के बेंदुआ बहरेला की निवासी थीं। उनके पति तेज नारायण सिंह एक शिक्षक थे, जिनके निधन के बाद हँसा देवी को मृतक आश्रित के रूप में प्रति माह 21 हजार रूपये पेंशन मिलती थी। तेज नारायण सिंह के इकलौते पुत्र के तीन बेटे थे, जिनमें से दो बड़े बेटों (सुधीर कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह) का निधन हो चुका है। परिवार में अब सबसे छोटा पोता सतीश सिंह (दो बच्चों का पिता) ही जीवित बचा है, जो बगल के ही मकान में रहता है। मँझले भाई सुनील की पत्नी प्रेम लता सिंह अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं।
सबसे छोटे पोते सतीश सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय सुधीर कुमार सिंह की पत्नी सावित्री सिंह ने करीब तीन साल पहले परिवार का बंटवारा कर लिया था। इसके बाद वह दादी हँसा देवी को अपने साथ रखने लगी। सतीश का आरोप है कि सावित्री ने बेईमानी की नीयत से बुजुर्ग दादी को बहला-फुसलाकर बीती ५ जून को पूरी विरासत (जमीन व संपत्ति) अपने नाम करवा ली थी।
सतीश सिंह ने बताया कि रविवार की भोर करीब ३:०० बजे उन्हें अपनी दादी हँसा देवी की मौत की सूचना मिली। जब वह बगल के घर में पहुंचे, तो उन्हें स्थितियां संदिग्ध लगीं। संपत्ति हड़पने के हालिया घटनाक्रम को देखते हुए सतीश ने तुरंत मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी।

 

पुलिस का कहना है…

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top