29 जून को जिला कृषि अधिकारी का घेराव करने का भाकियू की बैठक में हुआ निर्णय
June 22, 2026
29 जून को जिला कृषि अधिकारी का घेराव करने का भाकियू की बैठक में हुआ निर्णय
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ की जिला इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय गोकुल नगर पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने किया तथा संचालन महामंत्री राम सेवक रावत ने किया।
बैठक में विगत दिनों हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय आयोजित चिंतन शिविर की समीक्षा की गई।इसके साथ ही हैदरगढ़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा संगठन पर पर की गई अभद्र टिप्पड़ी पर आक्रोश व्यक्त किया गया ।
सोमवार को आयोजित इस बैठक में जिले में खाद की कमी, खाद का कालाबाजारी रोकने व नहरों में समय पर सिंचाई पानी ने मिलने का मुद्दे पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आगामी 29 जून को जिला कृषि अधिकारी का घेराव कर किसान डेरा डालेंगे, इसका प्रस्ताव भी पास किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने कहा कि किसान समस्याओं से समझौता किसी भी कीमत पर नही किया जाएगा। इसके लिए संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिला कृषि आरटीओ ऑफिस में लगातार किसानों के शोषण उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हैदरगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा संगठन पर अमर्यादित टिप्पड़ी की गई है इसके लिए आर-पार की लड़ाई होगी।
बैठक में जिला संरक्षक उत्तम सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, सतीश वर्मा रिन्कू, फैसल मलिक, रामानन्द, प्रमोद कुमार, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।