देशी शराब की दुकान का शटर तोड़ अज्ञात चोरो नें उड़ाई 80 हजार, शराब और एलसीसीडी

देशी शराब की दुकान का शटर तोड़ अज्ञात चोरो नें उड़ाई 80 हजार, शराब और एलसीसीडी

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज भट्ठा चौराहे पर सोमवार रात चोरों ने एक देशी शराब की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब 80 हजार रुपये की नकदी, दो दर्जन शराब के पैकेट और एक एलसीडी टीवी समेट कर रफूचक्कर हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंगलवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा, तो इसकी जानकारी दुकान संचालक को दी। सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का निवासी सेल्समैन संतोष कुमार मौके पर पहुंचा और तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। चोरी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कोतवाल अरुण प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सेल्समैन संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top