फरार 12 वांछित गिरफ्तार, 50 आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई

12 वांछित आरोपी गिरफ्तार, 50 आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जिला पुलिस नें फरार चल रहे वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में पुलिस नें 12 वारान्टियों को दबोचने के साथ 50 लोगो पर शान्ति भंग करने का मामला दर्ज करके पुलिस नें जिले में शान्ति का पैगाम दिया है।
बीते 24 घंटो में जनपद के अलग- अलग थानो पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों में थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम नें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पाक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं से सम्बन्धित आरोपी रामानन्द कुमार उर्फ रंजीत प्रताप पुत्र स्व. रामलखन निवासी ग्राम कटरा मजरे भयारा थाना जहांगीराबाद जनपद और सुरजीत उर्फ बरसाती पुत्र सुरेशचन्द्र चौहान जो ग्राम इनायतपुर थाना जहागीराबाद क्षेत्र का निवासी है।
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम नें विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमे बाबूराम, गुड्डू, पंकज कुमार, भोपेन्द्र, छोटू पुत्रगण बांकेलाल और मोहित पुत्र रमेश शामिल है। सभी आरोपियों को पुलिस टीम ग्राम गौरभारी थाना बड्डूपुर को आलमपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।  थाना माती पुलिस टीम नें एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित आरोपी संदीप कुमार यादव पुत्र रामहरक यादव निवासी ग्राम चंदौली थाना माती को बरमदेव बाबा ग्राम चचेड़ा के पास से गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम नें आरोपी मो. शादाब पुत्र मो. दिलशाद को ग्राम रानीकटरा थाना टिकैतनगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  थाना घुंघटेर पुलिस टीम नें एससी/एसटी एक्ट समेत अनेक धाराओं में फरार चल रहे वांछित आरोपी हरिप्रसाद मौर्या उर्फ हरि पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम भद्रास थाना घुंघटेर को भदेशिया मोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार करके क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम की है। थाना असन्द्रा पुलिस टीम नें युवती के अपहरण का मामले में कामयाबी हासिल की है। सम्बन्धित अपहृत युवती को सकुशल बरामद करते हुए असन्द्रा थाना क्षेत्र के धनौली मिश्रान निवासी आरोपी राहुल पुत्र हरिश्चन्द्र को दबोच कर जेल रवाना कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top