पार्टनर से 4 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत को कोर्ट नें लिया संज्ञान

पार्टनर से 4 करोड़ की धोखाधड़ी को कोर्ट नें लिया संज्ञान

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। कम्पनी डायरेक्टर के साथ हुई करोडो की धोखाधड़ी की पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने से हताश पीड़ित नें बाराबंकी कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोर्ट नें मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आदेश दिए जाने के बाद मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरु कर दी है।

 

कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस नें प्रयागराज जनपद के निवासी अमित कुमार राय जो अरिहंत डेवलपर्स कम्पनी डायरेक्टर है। इनके द्वारा कोर्ट में दाखिल किए गए वाद में 2018 में देवरा विल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के मालिक शरद देवरा से मुलाक़ात हुई थी। शरद देवरा नें करीब चार करोड़ रूपये के बदले अपनी कम्पनी में डायरेक्टर नियुक्त करके आधी हिस्सेदारी का भरोसा दिया था। भरोसे में आकर अमित राय नें शरद देवरा और उनकी पत्नी श्रुति देवरा को अपनी पत्नी के खाते से अलग-अलग तारीखों में तीन करोड़ 81 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए थे। 2026 में अमित राय को पता चला कि शरद नें फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित कागजात तैयार करके उन्हें कम्पनी के डायरेक्टर के पद से हटा दिया है। अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी करने वाले शरद देवरा से पीड़ित अमित राय नें विरोध करते हुए अपने रूपये वापस मांगे तो देवरा नें उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देकर जलील किया। अपने साथ हुई करोड़ो की धोखाधड़ी से परेशान अमित कुमार राय ने नगर कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक से रजिस्टर्ड डाक के जरिये शिकायत किए जाने के पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट नें गंभीर प्रकरण पर नगर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस नें प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top