कब्जा मुक्त कराई जाएगी अतिक्रमण की गई खलिहानों की जमीनें – डीएम

कब्जा मुक्त कराई जाएगी अतिक्रमण की गई खलिहानों की जमीनें – डीएम

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जनपद में आरक्षित सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जो की लगातार बढ़ रही संख्या से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। जिलाधिकारी का कहना है कि सभी सरकारी जमीनों को मुक्त कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

भू-माफिया और राजस्वकर्मियों की मिलीभगत के चलते जिले की अनेक आरक्षित सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्राे की सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जो के खिलाफ बढ़ती शिकायतों से राजस्वकर्मी और भू माफियाओ के गठजोड़ की ओर ईशारा करती है। ग्रामीण इलाकों में खलिहान के लिए आरक्षित की गई ज्यादातर जमीने अवैध कब्जे का शिकार है। ऐसी जमीनों को कब्जा मुक्त और सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक गॉव में भूमि संरक्षण समिति भी निष्क्रिय रहती है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए गठित की गई एंटी भू-माफिया टास्क फ़ोर्स कुम्भकर्ण की नींद सो रही है। निचले स्तर पर ऐसे मामलों को दबा दिए जाने के उच्च अधिकारियो को इसकी भनक तक नहीं लगती।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह को बताए जाने पर उन्होंने नें कहा कि जनपद में अभियान चला कर सरकारी जमीनो को अतिक्रमण मुक्त करानें की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top