भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर जगह-जगह हुई सभाएं

भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर जगह-जगह हुई सभाएं

 

रक्तदान करके 20 किसान बने महादानी

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। भाकियू के संस्थापक बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि जनपद के अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई। भाकियू कार्यकर्ता और पदधिकारियो ने अपने किसान मसीहा की याद में विविध सामाजिक कार्यक्रमों के जरिये उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 20 किसानों ने रक्तदान कर हासिल किया महादानी बनने का ख़िताब हासिल किया।
भारतीय किसान यूनियन की नींव रखने वाले किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि जनपद के अलग अलग ब्लाकों में कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक कार्यक्रमो के जरिये मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत सवेरे 10 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल की अगुवाई में फतहाबाद स्थित टिकैत प्रतिमा पर हवन-पूजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। इसी क्रम में ब्लॉक बनीकोडर, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर आदि में कार्यकर्ताओं ने आम, नीम, अमरूद आदि के पौधे रोपित कर अपने चहेते किसान नेता को याद किया। ब्लॉक सिद्धौर व सूरतगंज के प्रस्ताव पर बृजेश कुमार व लवकुश कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद के नेत्रत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कुल 25 किसानों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण तथा 20 किसानों ने रक्तदान कर महादानी बनने का खिताब हासिल किया। रक्तदान करने वालो में अजित कुमार, नफीस मलिक, अजीत सूरतगंज, सत्यप्रकाश, जितेंद्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, बाबादीन, डॉ अनिल कुमार, इंद्रपाल, सीताराम, गुडडू, संजय कुमार, अरविंद कुमार, लवकुश, प्रमोद कुमार, सूरज कुमार, दुर्विजय सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
इस मौके पर अनिल वर्मा, उत्तम सिंह, अनुपम वर्मा, सतीश वर्मा ‘रिन्कू’, बलराम यादव, ओम प्रकाश, फैसल मलिक, शिव नरायन सिंह, शारदा बक्श सिंह, डॉ राम सजीवन, संजय रस्तोगी, नौमिलाल, बाबादीन, राम मदन, रामानन्द, रईस अहमद, राजेश वर्मा, विशेष वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top