कल्याणी नदी में नहाने के दौरान डूब कर युवक की मौत

कल्याणी नदी में नहाने के दौरान डूब कर युवक की मौत

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। हनुमान मंदिर दर्शन करने गया युवक कल्याणी नदी में नहाने के दौरान क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। रात भर चली खोजबीन के बाद सोमवार सवेरे उसका शव नदी में डूबा मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कुतवापुर गॉव का निवासी रामसुनील चौहान (35) पुत्र स्व. छोटेलाल रविवार की शाम गॉव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर में दर्शन से पहले पास मे बह रही कल्याणी नदी में स्नान करते समय गहराई में जाकर डूबने लगा। लोग उसे बचा पाते इससे पहले वो नदी की गहराई में जा चुका था। कुछ ही देर में सूचना पाकर पहुंची पुलिस नें उसकी स्थानीय गोताखोरो की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला।
सोमवार सवेरे खोजबीन में गोताखोरो ने उसका शव नदी से बाहर निकाले जाते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, मृतक पेशे से मजदूर और एक पुत्री का पिता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top