ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत, खाई में गिरकर बाइक की मौत

ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत, खाई में गिरकर बाइक की मौत

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जनपद के एक ही इलाके में ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, वही इसी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खंती में गिरने में गिरकर बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस नें दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरैय्या डीह गॉव का निवासी मनीराम रावत (40) पुत्र स्वम गंगा प्रसाद का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूर दहिला रेलवे क्रासिंग से पूर्व दिशा में 30 मीटर दूरी पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सवेरे मौके पर पहुंच जीआरपी और स्थानीय पुलिस नें जाँच पड़ताल शुरू की। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त होने के बाद मौके पर परिजन पहुंचे।
परिजनो नें पुलिस को बताया कि मनीराम एक महीने से मानसिकरूप से अस्वस्थ था। अक्सर घर से भाग जाता था घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जाती थी। कभी जंगल में कभी सड़क किनारे तो कभी सुनसान इलाकों में सोता हुआ मिलता था। उसे ना मौसम की सुध रहती थी अपने आस पास की। पहले मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था, उस पर दो पुत्र और एक पुत्री की जिम्मेदारी थी।

 

खाई में गिरकर बाइक सवार की मौत

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के चंदरौली गॉव निवासी शैलेन्द्र उर्फ़ रिंकू (44) सोमवार को बाइक से निकला था। कबूलपुर गॉव के पास उसका बाइक से संतुलन बिगड़ा और बाइक समेत सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरा। उसको गिरते देख राहगीरों का मजमा लग गया। खंती में उतर कर लोगो नें उसके पास जाकर देखा तो शैलेन्द्र मृत मिला। उसकी मौत से परिवार में मातम सा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top