पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी बोलेरो, युवक की मौत

पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी बोलेरो, युवक की मौत

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में पुल की रेलिंग तोड़ती हुई बोलेरो कार कल्याणी नदी में समाई। भीषण दुर्घटना से क्षेत्र क्षेत्र में हड़कम्प मचने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से बोलेरो सवार को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के अमहिया गॉव निवासी धनकुमार यादव (25) पुत्र रामसूरत एक तीन वर्षीय पुत्री का पिता था। परिवार के भरण पोषण के लिए अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी फिलिंग सेंटर पर काम करता था।
रविवार की रात बोलेरो चालक के सजग महालक्ष्मी पेट्रोल पम्प के मैनेजर को दरियाबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित उनके आवास छोड़ कर बोलेरो से वापस लौट रहा था। इस बीच अनियंत्रित होकर बोलेरो कल्याणी नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से बोलेरो में फंसे धनकुमार को विंडो से बाहर निकाल कर पास के सीएचसी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बोलेरो चालक के साथ मामले की छानबीन कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top