वाहन से गिरकर अज्ञात की मौत, सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस

वाहन से गिरकर अज्ञात की मौत, सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की वाहन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर स्थानीय पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र में बीती रात पेट्रोल पम्प के पास सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव पुलिस ने बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजनें के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञात युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। युवक मौत पर उनका कहना है कि किसी सवारी वाहन या बस से गिरने के बाद उस वाहन के पिछले पहिये के नीचे आकर युवक की मौत हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से वाहन की खोज की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top