संदिग्ध हालत में मिला माधुरी का शव, पड़ताल करेंगी पुलिस

खेत में संदिग्ध हालत में मिला माधुरी का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। विवाह के चार वर्ष बाद विवाहिता का शव गॉव के बाहर स्थित आम की बाग में चारपाई पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल करके शव को कब्जे में ले लिया।
टिकैत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कूढ़ा सुखीपुर निवासनी माधुरी चौहान (26) पत्नी अजय उर्फ़ बराती का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। दरियाबाद थाना क्षेत्र के भिखनापुर निवासी गया प्रसाद का कहना है कि उसे शनिवार की देर शाम सूचना मिली कि उसकी पुत्री माधुरी की मौत हो गई है। सूचना पर कूढ़ा पहुंचने पर पता चला कि कूढ़ा सुखीपुर गॉव के बाहर स्थित आम की बाग स्थित ट्यूबवेल पहुंचे मायका पक्ष को माधुरी का शव पड़ा मिला। जिसके बाद लोगो की भीड़ का मजमा लग गया। मृतका के चाचा अमर बहादुर निवासी भीखनपुर चमरौली थाना दरियाबाद का का कहना है कि माधुरी ने ने दोपहर तीन बजे उनकी पुत्री चचेरी बहन को फोन करके कहा कि चाचा से मेरी बात कराओ नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। जिसके बाद मायका पक्ष ने दोबारा फोन किया तो फोन नहीं उठा और सभी उसकी ससुराल पहुंचे, जहाँ ननद ने कहा मुझे नहीं मालूम। जिसके बाद खोजबीन करने पर लोगो ने बताया कि बोलेरो में बैठा का बाग की तरफ गए है। जिसके बाद बाग में पहुंचने पर देखा उसका शव चारपाई पर चददर से धका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top