कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बुधवार सवेरे एक गॉव में हड़कम्प मच गया। जब गॉव के बाहर गोमती नदी के पास नाले में एक युवक शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के कैथी गॉव मजरे मुस्तफाबाद निवासी नथई रावत (35) पुत्र रामबरन रावत का शव गॉव के बाहर नाले में मृत अवस्था में मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतक के चाचा बुगई के अनुसार मंगलवार की रात 10 बजे नथई घर से पैदल निकला था। सवेरे घाट पर कपड़ा धोने गए लोगो ने नाले में उसका शव देखा जाने के बाद गॉव में चर्चा होने लगी। पुलिस के बुलाने पर शव देखा तो नथई था। बुगई ने बताया कि उसके भतीजे का नौ साल पहले विवाह हुआ था। सात वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे और नवजात पुत्र को छोड़कर अलग जगह शादी करके रहने लगी थी। बेटे को चाचा ने गोद लें लिया था। हत्या की आशंका पर थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कोई तहरीर नहीं मिली है।