हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन श्रमिक, एक की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन श्रमिक, एक की मौत

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक मंदिर की नवनिर्मित छत पर पड़ी स्लेप पर पानी डालते समय बड़ी दुर्घटना घटित हो गई। जब छत पर चढ़ने के लिए सीढ़ी लगाने के दौरान विद्युत विभाग हाईटेंशन लाइन की चपेट में तीन श्रमिक आ गए। आनन-फानन में उन्हें पास के सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ एक श्रमिक की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार दरियाबाद थाना क्षेत्र के चौधरियान पूर्वी मोहल्ला निवासी दत्ते राजपूत (55) पुत्र स्व. राजाराम राजपूत बृहस्पतिवार को अपने पड़ोसी राम अवतार पुत्र कंधई कन्नौजिया और कमलेश पुत्र स्व. बाबादीन के संग गॉव में स्थित जालपा माता के प्राचीन मंदिर पर मजदूरी करने गया था। मंदिर के प्रांगण में नई स्लेप पड़ी थी। स्लेप पड़ी छत पर पानी डालने के लिए चंढते समय 12 फिट ऊंचाई से गुजरी 11 हजार लाइन के सम्पर्क में लोहे की सीढ़ी आ गई। सीढ़ी में उतरे करंट से तीनो बुरी तरह झुलस गए। मंदिर में मौजूद लोगो ने आनन – फानन में उन्हें उपचार के लिए मथुरा नगर सीएचसी पहुंचाया जहाँ दत्ते राजपूत की मौत हो गई। जबकि बाकी दो घायलों का भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने दत्ते के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top