दो घरो में दिन-दहाड़े चोरो ने बोला धावा, लाखो का माल पार

दो घरो में दिन-दहाड़े चोरो ने बोला धावा, लाखो का माल पार

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। शहर में दिन-दहाड़े चोरो ने धावा बोलकर दो मकानों से लाखो का माल पार किए जाने से क्षेत्रवासियो में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना वाले मकानों का मुआयना करके आगे की कार्रवाई शुरू करके जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी चौकी के पीछे स्थित शान्ति विहार कालोनी की निवासनी सीमा सिंह पत्नी स्व. कृष्ण प्रताप सिंह अपने दो पुत्र शिवांश और शिखर के साथ रहती है। सीमा सिंह नजदीक स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद सीमा सिंह अपने घर पहुंची तो उनके होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा मिला उसके अंदर रखे लाखो रुपये कीमत के आभूषण नदारद थे। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हुई है। उन्होंने तत्काल कॉलेज स्टॉफ को सुचित किया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पीआरवी को बताया कि उनके घर से चोरी किए गए आभूषणों में दो टोला का मांग टीका, पांच तोले का सोने का हार, दो कंगन, कुछ अंगूठी, बाली और सोने के टॉप्स के साथ चांदी के आभूषण शामिल है।
इस बीच शान्ति विहार कालोनी में एक और चोरी की वारदात का शोर मच गया। जब पुलिस को रविंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि उनके घर से 30 हजार रूपये की नकदी चोरी हुई है। रविंद्र कुमार बाराबंकी के चकबंदी विभाग में कार्यरत है, जो शान्ति विहार कालोनी में कुछ वर्षो पूर्व मकान बनवा कर रहते है। मूलरूप से गोण्डा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर के निवासी है।

 

इनका कहना है

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की जाँच की गई है। लोगो से पूछताछ के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच करके जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा।

सुधीर कुमार सिंह
नगर कोतवाली प्रभारी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top