हफ़ीज भारती ने छोड़ी सपा, थामा बसपा का दामन

हफ़ीज भारती ने छोड़ी सपा, थामा बसपा का दामन

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी जड़े मजबूत करने में जुट चुके है। इनमे कुछ नेता अपना भविष्य सवारने के लिए दल बदलते दिखाई दे रहे है। बाराबंकी में भी 2027 के चुनाव से पूर्व एक नेता द्वारा बदली गई राजनीतिक करवट से राजनीतिक गालियारे में हलचल मच गई है।
बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम ने बुधवार को एक सनसनीखेज खुलासा किया, जिसे राजीनीतक गालियारे में चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया। अजय गौतम ने बताया कि नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हफीज भारती ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कह कर बसपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को बसपा में शामिल होने के बाद लखनऊ में बसपा सुप्रीमों मायावती से उनकी मुलाक़ात कराई गई है। बता दे कि बसपा में रहते हुए हफ़ीज़ भारती 2006 से 2012 तक नगरपालिका परिषद नवाबगंज के चेयरमैन रहे। उसके बाद 2017 में बसपा के टिकट पर विधान-सभा सीट रामनगर से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। हफ़ीज भारती ने आगे बताया कि इस चुनाव के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का रुख किया और करीब 9 वर्षो के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती से 28 जनवरी को लखनऊ स्थित उनके आवास में मुलाक़ात के बाद बसपा में शामिल हो गए और सपा को अलविदा कह दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top