पहली बार शाक-भाजी के लिए कृषको को मिलेगा अनुदान
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना के तहत पहली बार शाक-भाजी की फसल के लिए अनुदान मिलेगा। प्रथम आवक प्रथम पावक की तर्ज पर पात्रता का चयन किया जाएगा।
जिला उद्यान विभाग अधिकारी प्रज्ञा उपाध्याय ने बताया कि पहली बार लागू हो रही मुख्यमंत्री राज्य औद्योनिक मिशन योजना से शाक-भाजी जैसी फसलों की बुवाई करने वाले किसानो को इस योजना का लाभ मिलेगा। शाक – भाजी योजना का जनपद स्तर पर लक्ष्य निर्धारित हो चुका है। इस योजना के तहत शंकर शाक-भाजी में 40 हेक्टेयर सामान्य उऱ 10 हेक्टेयर अनुसूचित जाति के लिए है। शाक – भाजी की फसलों में लौकी, तरोई, करेला आदि फसले शामिल है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि 24 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान मिलेगा। इस नई योजना में बीज और कैरेट मिलेगा। पात्र कृषक का चयन प्रथम आवक, प्रथम पावक की तर्ज पर किया जाएगा।


