लौहपुरुष सरदार पटेल ने दिया अखण्ड भारत – जिलाध्यक्ष

सरदार पटेल की लौह इच्छाशक्ति ने एकसूत्र में पिरोई भारत की बिखरी रियासते – धर्मराज सिंह

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सपाइयों ने श्रद्धांजलि सभा में आयोजित विचार गोष्ठी में रखे विचार

कथनी_करनी न्यूज़ 
बाराबंकी। स्वाधीनता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, सरदार पटेल का जीवन त्याग, तप एवं अदम्य राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा। इन्होंने लौह इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि तथा कौशल के बल पर भारत की बिखरी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक संगठित भारत की नींव रखी थी। सरदार पटेल के कार्य विचार सदैव देशवासियों मे एकता विश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को जागृत करते रहेंगे।
उक्त विचार सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए व्यक्त किये।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा सरदार पटेल देश की एकता अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के साथ किसानों नौजवानों को देश के विकास की धुरी मानकर इनके विकास के लिए हमेशा संघर्ष करते रहते थे। हम सबको भी देश की एकता अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए देश की एकता भाईचारे बंधुत्व को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहना होगा, तभी हम कामयाबी के उस शिखर को छू पाएंगे। जिसका सपना श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने देखा था। और जिसको पूरा करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विचार गोष्ठी से पूर्व जिला अध्यक्ष हाफिज आजाद अहमद के नेतृत्व में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जितेंद्र पटेल, हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, सुरेश चंद्र गौतम, कामता प्रसाद यादव आदि तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने पटेल तिराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचकर पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाएं बताएं रास्ते पर चलने का प्रण लिया।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने झाबेर बा सरदार पटेल परिसर में स्थापित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलते रहने का संकल्प लिया।
माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, विजय यादव, जसवंत यादव, राजेश वर्मा, प्रदुमन यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, महिला सभा अध्यक्ष पूनम यादव, छात्र सभा अध्यक्ष मोनू रावत, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष प्रवीण यादव पम्मू, जिला पंचायत सदस्य राम सजीवन रावत, अनिल वर्मा प्रधान, सचिन वर्मा ‘प्रधान’, बाबुल मिश्रा, रिंकू विश्वकर्मा, समीम चौधरी, प्रेम प्रकाश यादव, सरिता वर्मा, मोहम्मद आफ़ाक़, सैफ अंसारी, उदयराज यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top