चीन और अमेरिका पर हमेशा मुखर रहे मुलायम सिंह : राजनाथ

चीन और अमेरिका के खिलाफ हमेशा मुखर रहे नेताजी: राजनाथ

पुण्यतिथि पर याद किए गए सपा संस्थापक एवं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। समाजवादी चिंतक एवं मुलायम सिंह यादव के साथी रहे राजनाथ शर्मा ने कहा कि नेताजी की नज़रों में समाजवाद सिर्फ विचार या सिद्धांत नहीं था, बल्कि एक आचरण था। वह हिंदी आंदोलन, किसान आंदोलन, आपातकाल जैसे कई सत्याग्रहों में मेरे सहयात्री रहे। स्वदेशी और भारत, पाक, बांग्लादेश महासंघ जैसे मुद्दों से संसद को हमेशा आईना दिखाया। वह हमेशा चीन और अमेरिका के खिलाफ मुखर रहे। उनका मानना था कि समाजवाद वही है, जो किसी पर अन्याय नहीं होने दे, बल्कि कमजोर के साथ खड़े होकर उसे मजबूत बनाए। शुक्रवार को गांधी भवन में प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि नेताजी से मेरी मित्रता 70 के दशक से रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तमाम समस्याओं पर मुलायम सिंह संघर्षों के साथी रहे। धरती से जुड़े इस नेता के न रहने से गांव, गरीब, किसान की राजनीति में एक ज़बर्दस्त ख़ाली पन है। डॉ लोहिया और चौधरी चरण सिंह की राजनैतिक विरासत के समाजवादी थे। वरिष्ठ सपा नेता एवं रामसेवक यादव जन्मशती समिति के संयोजक ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव वास्तव में जननेता थे। वह ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने समाजवादी पार्टी को जोड़कर रखा है। ग़रीबों और किसानों के लिए नेताजी ने अपने वसूलों से कभी समझौता नहीं किया। मुद्दों पर अड़ना और डटना उनकी फ़ितरत थी। इस मौके पर समाजवादी नेता मृत्युंजय शर्मा, विनय सिंह, सत्यवान वर्मा, अशोक जायसवाल, मनीष सिंह, मो तौफीक अहमद, अंकित शर्मा, संजय गुप्ता, लवकुश आनन्द, सियाराम वर्मा, रामू वर्मा, अशोक शुक्ल आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top