मोंटी नटराजन ग्रुप दिल्ली द्वारा शोभा यात्रा में निकाली गई भव्य झांकी
पुष्पक विमान से निकले प्रभु श्री राम के दर्शन को उमड़ी भीड़
नगर में उमड़ा रहा आस्था का जनसैलाब,जगह जगह की गई पुष्पवर्षा, स्वागत!
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर के शनि देव मंदिर से शुरू हुई भरत शोभा यात्रा में आस्था भक्ति का अद्भुत समागम देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए और हर कोई प्रभु श्री राम का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लालायित दिखे, श्री राम लीला सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भरत मिलाप एवम भव्य शोभा यात्रा का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
घंटाघर पर निर्धारित गणवेश में सैकड़ों की संख्या में नारी शक्तियां मौजूद रही। मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने कमलेश शुक्ला संयोजिका के नेतृत्व में पथ संचलन किया गया। नारी शक्तियों के हाथ में त्रिशूल और तलवार अदभुत शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे। उक्त के अतिरिक्त नगर की तमाम महिला और पुरुष भी इस शोभा यात्रा में शामिल रही। इस दौरान चंदा देवी, आरती, प्रियंका मिश्रा, दीपिका वर्मा, आदि महिलाओं ने रामभजनो पर जमकर नृत्य किया, बैंड पर बजती राम धुन भक्ति का एक अलग ही माहौल बनाए हुए रही। समिति के सदस्य राम भजनों पर नाचते गाते आगे की ओर बढ़ते रहे, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। सर्वेश निगम विकी कलेक्टर, लायंस क्लब के संरक्षक विनोद गाबा, राकेश उप्पल, धनोखर मंदिर पंहुचते ही सुर्ख लाल गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा होते ही नगर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज गया। नगर के लीला मैदान पर विजेंद्र गुप्ता समोसा सम्राट के सौजन्य से जादू का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें चिराग जादूगर द्वारा एक से बढ़कर जादू कला का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात पंडित प्रमोद पाठक महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरत मिलाप की लीला संपन्न कराई। इस दृश्य को देखकर मौजूद जनता भावुक हो उठी।
शोभा यात्रा की अगुवाई मुख्य कार्यकारणी प्रबंधक रामलखन श्रीवास्तव, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री शिवकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राजेश गुप्ता कृष्णा, राजू पटेल, राजेश मौर्या, प्रशांत सिंह, युवा कार्यकारिणी के संरक्षक अंकित गुप्ता गोलू, पुरुषोत्तम टंडन, जयदीप सिंह, ने की, इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य अमर सिंह, कुणाल, प्रखर, रितेश जायसवाल, पामेश, शोभित, टिंकू, अभिषेक गुप्ता, परमेश्वर, करन, आर्यन तिवारी, संदीप, आकाश, आदर्श सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


