आर्चरी भारत का परम्परागत खेल : संतोष सिंह

प्रदेश स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में 18 जिलों के 280 खिलाड़ी दिखाएंगे तीरन्दाजी के जौहर 

लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, बस्ती, उन्नाव, कानपुर, आगरा, इटावा और बाराबंकी समेत अन्य जिले के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। आगामी पांच अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की 8वीं इंडोर फील्ड आर्चरी राज्य प्रतियोगिता का आयोजन बालाजी किंगडम ऑफ़ स्पोर्ट्स में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 18 जिलों से 280 प्रति भागी हिस्सा लेंगे।
फील्ड आर्चरी ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि आगामी पांच अक्टूबर को बालाजी किंगडम ऑफ़ स्पोर्ट्स बाराबंकी में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने आर्चरी को भारत का परम्परागत खेल बताते हुए इससे जुड़ने की अपील भी की। प्रेसवार्ता में मौजूद रही भारती माथुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से लगभग 280 प्रतियोगी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमे प्रमुख रूप से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, उन्नाव, बस्ती, इटावा सहित अन्य जिले शामिल है।

प्रतियोगिता में चार प्रकार के धनुष

अर्चिता त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में चार प्रकार के धनुष उपयोग में लाये जाएंगे। जिनमें वुडन, रिकर्व, कम्पाउंड और बेयर बो से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टारगेट में सिंगल, फाइव व मिक्स स्पॉट शामिल होंगे।

“नाइन स्पॉट इवेंट” पर खेले जाएंगे

फील्ड आर्चरी ऐसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी निधि जैन ने घोषणा की कि विशेष आकर्षक के रूप में कैश प्राइज मुकाबले नाइन स्पॉट इवेंट पर खेले जाएंगे, जो प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top