एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ शहर

तमाम सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव से परेशान हुआ आमजन

धान की फसल को मिला अमृतत्त्व 

कथनी_करनी न्यूज़ 

बाराबंकी। मात्र एक घंटे हुई भीषण बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। जगह-जगह जलभाराव और गंदगी का अम्बार नजर आने लगा। जो जहाँ था वही रुक कर भीषण बरसात से बचता नजर आ रहा था। 

बुधवार दोपहर एक बजे अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश से किसानो के चेहरे की मुस्कान वापस लौट आई है। खेतो में धान की फसल को जरूरत के अनुरूप बरसात का पानी मिलने से किसानो को बड़ी राहत महसूस हुई है। सभी इंद्रदेव का आभार जता रहे है। वही अनेक सार्वजनिक स्थलाे के जलमग्न होने से आमजन को अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ा है। पुराना बस स्टॉप हो या कई सरकारी दफ्तर दिन में लगातार एक घंटे हुई बरसात से जगह-जगह जलभराव होने से यातायात व्यवस्था से लेकर सरकारी कार्य भी बाधित हो गए। वही स्कूली छात्र-छात्राएं भी छुट्टी के समय भीषण बारिश की चपेट में आकर भीगते नजर आये। 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top