संदिग्ध अवस्था में मिला बाइक सवार का शव, मचा हड़कंप
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में सराय अकबराबाद गॉव के पास एक बाइक सवार युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र के लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पड़ताल करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाराबंकी सतरिख मार्ग स्थित सराय अकबराबाद ग्राम पंचायत के पास सड़क किनारे एक अज्ञात बाइक सवार युवक का शव ग्रामीणों ने देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पड़ताल की तो मृतक का आधार कार्ड मिला। जिसके बाद पर मृतक की शिनाख्त मसौली थाना क्षेत्र के हौजपुर गॉव के निवासी धर्मेंद्र वर्मा (45) पुत्र राम आसरे के रूप में शव की शिनाख्त हुई है।
सतरिख कोतवाली के कोतवाल धीरेन्द्र सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर धर्मेंद्र की मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना वाले क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार भी गर्म है। खबर लिखें जाने तक पुलिस मामले की तह तक नही पहुंच सकी थी।