रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में क्षेत्राधिकारी नगर के स्थानान्तरण पर आयोजित किया गया विदाई समारोह
बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के 2वीं वाहिनी पी.ए.सी, जनपद सीतापुर में स्थानान्तरण होने पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी। एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह व जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।