खंभे से टकराई बाइक, इलाज के दौरान 20 वर्षीय युवक की मौत
July 6, 2026
खंभे से टकराई बाइक, इलाज के दौरान 20 वर्षीय युवक की मौत
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के खैरा बीरु गॉव में एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक अपनी मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी बीच रास्ते में लगे पोल से बाइक जा भिड़ी थी।
जानकारी के अनुसार, रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के ठुड़ेली गांव निवासी दिनेश (20) पुत्र उमेश बारी बीते दिनों अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अकेला ही अपनी बुआ के घर लोनी कटरा क्षेत्र के खैरा बीरू गांव गया था। रविवार की दोपहर तीन बजे लौटते समय उमेश अभी गांव की ही एक गली के रास्ते से गुजर रहा था कि अचानक उसकी मोटरसाइकिल रास्ते में बीच लगे एक पोल (खंभे) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश बाइक सहित जमीन पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उमेश को त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उमेश ने बीते दिन शाम करीब 5 बजे दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।