मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने शहरी इलाके में किया फ्लैग मार्च

मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने शहरी इलाके में किया फ्लैग मार्च

निबलेट तिराहे से पीरबटावन क्षेत्र तक पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी।आगामी मोहर्रम पर्व को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों की जमीनी समीक्षा की।
फ्लैग मार्च के दौरान डीएम और एसपी ने नेबलेट तिराहे से सिटी इंटर कॉलेज, पीरबटावन एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने मोहर्रम पर निकलने वाले पारंपरिक ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने जैसे सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए।
संवेदनशील स्थलों, स्थानीय बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करने के साथ ही उच्चाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने सभी से त्योहार को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से कहा कि मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम नें किसी भी प्रकार की भ्रामक या झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें।
इस फ्लैग मार्च के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, सीओ सिटी संगम कुमार सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top