लैब टेक्निशियन की जिला इकाई अधिवेशन सम्पन, नई कार्यकारिणी गठित
June 14, 2026
लैब टेक्निशियन की जिला इकाई अधिवेशन सम्पन, नई कार्यकारिणी गठित
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। उ.प्र. लैब टेक्निशियन संघ बाराबंकी इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश व यू.पी. लैब टेक्निशियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत नें दीप प्रज्वलित करके किया। अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष विवेकानंद त्रिपाठी तथा संचालन मंत्री संदीप पटेल ने किया। पदाधिकारियों के उदबोधन पश्चात प्रदेश अध्यक्ष नें पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव दिया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी होने के कारण हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक वर्मा निर्वाचित घोषित हुए। शेष समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर अमरीश कुमार, मंत्री सुरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर अरविन्द कुमार, संप्रेक्षक शुभम सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव व ऋषि प्रभाकर वर्मा, उपमंत्री आशीष कुमार वर्मा, संगठन मंत्री सैयद बदरुल हसन, संयुक्त मंत्री रोहित राज, मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता के पद पर प्रशांत सिंह निर्वाचित घोषित हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बाराबंकी एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री कमल श्रीवास्तव, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनरेश पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेश यादव, प्रांतीय संप्रेक्षक ए.के. मौर्या, प्रांतीय सचिव अमित शुक्ल, प्रांतीय प्रवक्ता सुनील यादव इस दौरान गोरखपुर के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव और मंत्री देवेंद्र यादव मौजूद रहे।