डम्पर की भीषण भिड़ंत से फटा ट्रक का डीजल टैंक, चालक की झुलस कर मौत

डम्पर की भीषण भिड़ंत से फटा ट्रक का डीजल टैंक, चालक की झुलस कर मौत

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी।. हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण हादसे में ईट लाद कर महोबा जिले जा रहे ट्रक का डीजल टैंक फटने से चालक की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड नें ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे मंसूर निवासी धर्मेंद्र कुमार पाल (30) पुत्र रामशरन पाल जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा स्थित ईट भट्टे की ईट लदा ट्रक लेकर रात 10 बजे महोबा जिले के लिए निकला था। भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर हैदरगढ़ रेलवे क्रासिंग के समीप तेजी से आकर मौरंग लदा डम्पर ट्रक से जा भिड़ा। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। डीजल टैंक फटने से ट्रक धूँ-धूँ कर जलने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस नें यातायात सुचारु करने के लिए डाइवर्जन करनें का निर्णय लिया। ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अग्निश्मन दस्ते को आग बुझाने में कामयाबी मिली। आग बुझने के बाद ट्रक चालक धर्मेंद्र का शव बुरी तरह झुलसा हुआ केबिन से निकाला जा सका। जिसके बाद पुलिस नें उसकी लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र अपने माता-पिता का एकलौता बेटा होने के चलते उनके बूढापे का सहारा था, जो एक तीन माह के मासूम पुत्र का पिता था। उसकी मौत से परिवार पर भरण-पोषण का संकट गहरानें की हर कोई चर्चा करता नजर आ रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top