ऑटो-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत .

ऑटो-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

राजस्थान से लौटे ऑटो सवार की सीएचसी तो बाइक युवक की जिला अस्पताल में हुई मौत

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। असंन्द्रा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात बाइक और ऑटो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ऑटो सवार युवक और बाइक सवार घायल हो गए। ऑटो सवार युवक की सिद्धौर सीएचसी तो बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार असंन्द्रा थाना क्षेत्र के हाजीपुर श्याम नगर निवासी रोहित कुमार रावत (24) पुत्र राम बहादुर राजस्थान प्रान्त में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात घर लौटने के लिए हैदरगढ़ बस स्टॉप से ऑटो पर सवार हुआ था। रात 10 बजे उसके घर से आधा किलोमीटर पहले श्याम नगर गॉव के पास ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टक्कर में ऑटो पलटने से रोहित और बाइक सवार युवक प्रवेश रावत (25) जो असंन्द्रा थाना क्षेत्र के अमहट गॉव का निवासी था दोनों गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों नें सिद्धौर सीएचसी पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। प्रवेश को चिकित्सकों नें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ उसकी उसकी मौत हो गई। प्रवेश की लाश का नगर कोतवाली पुलिस नें पोस्टमार्टम कराया। जबकि रोहित के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन मायके से लौती रोहित की पत्नी के कहने पर माँ की तहरीर पर असंन्द्रा पुलिस नें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top