कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए किसान की जेब से रूपये निकालें जाने की घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मामले को गंभीरता से लेते हुए एक युवक को शक के आधार पर दबोच लिया। जिसके पास से टप्पेबाज़ी के रूपये बरामद मिले।
जानकारी के अनुसार बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पिपरौली गॉव निवासी मेंहदी हसन पुत्र सहजाद शुक्रवार की शाम बाबा कुटी बाजार सब्जी खरीद रहा था। सब्जी वाले को भुगतान करने के लिए जेब में हाथ डाला तो रूपये गायब मिले, तब उसको बगल में खड़े युवक पर शक हुआ। सहजाद नें युवक से पूछा तो वो भागने लगा। इस सहजाद नें शोर मचाते हुए उसकी ओर दौड़ा तो भीड़ नें अज्ञात युवक को दबोच लिया। पुलिस नें भीड़ से छुड़ा कर युवक की तलाशी ली तो टप्पेबाज़ी के पास चोरी के 15 हजार रूपये बरामद हो गए।
पीड़ित का कहना है कि बीती पांच तारीख को उसने एक निसार नाम के सब्जी अढ़ातिया निसार को 15 हजार रूपये कीमत का आलू बेचा था। उन्ही रूपयों को जेब में रखकर बाजार गया था।
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक मध्य प्रदेश के विदिशा जिले थाना नटेरन क्षेत्र के नया गोला चक का निवासी तिषाल पुत्र रामदतासी है। जिस पर किसान की तहरीर पर मामला दर्ज करके जेल भेजा गया है।