बेकरी में लगी आग, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित अधिशाषी अभियंता के कार्यालय से चंद कदमो की दूरी पर एक बेकरी में आग लगनें से छाया चौराहा तक हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंचा अग्निश्मन दस्ता जब तक आग पर काबू पाता दुकान में रखा लाखो का सामान और फर्नीचर जल कर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार घोसियाना स्थित विद्युत अधिशासी अभियंता कार्यालय के पास स्थित दुलारा काम्प्लेक्स में सुनील टंडन की फेमस बेकरी है। शनिवार सवेरे सात बजे बेकरी के अंदर से धुआं निकलता हुआ पास में ठेले पर सामान बेचने वाली वृद्धा नें देखा तो शोर मचा कर लोगो की भीड़ एकत्रित कर ली। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर बेकरी मालिक सुनील अपनी दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। जब देखा अग्निश्मन दस्ता दुकान का शटर काट कर आग बुझा रहा था। आग पर बुझाएं जाने के बाद जब दुकान में जाकर देखा तो पूरी दुकान का फर्नीचर, 8 फ्रिजर और ओवन के साथ पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। सुनील टंडन नें बताया कि बीती 26 जनवरी को दुकान का मीटर बदला गया था, जिसमें बीते मंगलवार को स्पार्किंग होने पर विद्युत अधिशाषी अभियंता माध्यांचाल विद्युत वितरण निगम घोषियाना को अवगत कराते हुए 10 किलोवाट लोड का बेहतर मीटर लगाने की लिखित मांग की थी। कई बार फाल्ट होने से दुकान में सप्लाई प्रभावित हो चुकी है जिससे बेकरी का नुकसान होता रहा है। इसकी वजह विभाग का घटिया क़्वालिटी का मीटर है। सुनील नें अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि आगामी 20 तारीख को पुत्री का कानपुर में विवाह होना है और ऐसे समय में विभाग की लापरवाही के चलते मीटर में हुए शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में लगी आग से करीब 20 लाख रुपयों का नुकसान हो गया।
ढाई साल पहले डूबी थी बेकरी








