शहर के मयूर विहार और कुर्सी में चोरो ने उड़ाए कीमती आभूषण

शहर के मयूर विहार और कुर्सी में चोरो ने उड़ाए कीमती आभूषण

 

मयूर विहार में घर में घुसे चोरो ने गायब किए आभूषण

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। शहर में चोरो का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तीन दिनों पूर्व नवीन मंडी के पास शान्ति विहार में शिक्षिका के घर हुई चोरी का अभी खुलसा नहीं हुआ था। उसके दो दिनों बाद मयूर विहार में एक चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरो ने पुलिस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।
नगर कोतवाली पुलिस को मयूर विहार कालोनी के निवासी केशवराम पुत्र रघुनाथ प्रसाद ने तहरीर देकर उनकी पुत्री के घर हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने तहरीर के जरिये बताया है कि वो मयूर विहार में अपनी पुत्री के घर रहता है। बीते बृहस्पतिवार को पुत्री और अन्य सदस्य झाँसी जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे, स्वयं केशवराम भी मसौली में विवाह में शामिल हुआ था। शुक्रवार को घर लौता तो देखा मेन फाटक था, घर के अंदर का ताला खोलकर चोरो ने नकदी और आभूषणाे की चोरी की थी। जिसके बाद पीआरवी को बुलाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित केशव राम ने नगर कोतवाली पुलिस को उक्त चोरी एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है।

 

दो पड़ोसी भाइयों के घर चोरी, जाँच में जुटी पुलिस

बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में चोरो ने दो सगे भाइयों के मकानों में घुसकर लाखो कीमत के आभूषणाे पर हाथ साफ कर दिया। एक साथ दोनों भाइयों के घर हुई चोरी से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।
जानकारी के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी अब्बास पुत्र ताज की पुत्री की तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते परिवार के सदस्य मकान के नीचे के बने कमरे में सोये हुए थे। शुक्रवार सवेरे जब परिवार के लोग मकान के ऊपरी कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए। जब देखा कि दूसरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, अलमारी के लॉकर में रखे करीब 11-12 लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। कमरे में चारो तरफ समान बिखरा हुआ पड़ा देखने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद लोगो की भीड़ जुटने लगी। तभी अब्बास के पड़ोस में रहने वाले उसके भाई जमालू के घर में भी शोर मचने की आवाजे आने लगी। जमालू ने लोगो को बताया चोर उसके घर से पायल और पांच हजार रूपये की नकदी चोरी कर लें गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरो की छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मामला संदिग्ध लग रहा है, जाँच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top