कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में पशु बाजार के पास अनियंत्रित कार के काफिले की टक्कर से एक बाइक सवार शिक्षक गंभीररूप से घायल हो गया। राह गुजर रहे एक पत्रकार द्वारा घायल को उपचार के एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गॉव निवासी शिवकुमार यादव (43) विकास खण्ड पूरेडलई के विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। शनिवार को उनके घर मांगलिक कार्यक्रम था जिसके लिए खरीदारी करने दोपहर में बाइक से बाराबंकी के लिए निकले थे। इस बीच सफदरगंज पशु बाजार के पास अयोध्या की तरफ से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से घायल हुए शिवकुमार को पीछे से आ रहे पत्रकार जितेन्द्र मौर्या ने उस समय मदद के लिए हाथ बढ़ाया जब लोगो उन्हें लहूलुहान देखने के बावजूद दर्शक बने हुए थे। पत्रकार जितेन्द्र ने तत्काल एम्बुलेंस को बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ एक घंटे तक उपचार के बावजूद एक शिक्षक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। इस दौरान पत्रकार द्वारा परिजनों को सुचिता किया कर दिया गया था, मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार का कोहराम देखने वालों की रूह को कपा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।