सपा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा बसपा का दामन

सपा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा बसपा का दामन

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। जिले में समाजवादी पार्टी को और करारा झटका लगा है। कुर्सी क्षेत्र एक कद्दावर नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे तालिब नजीब कोकब ने बसपा का दामन थाम कर समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है। बसपा सुप्रीमों से उनके आवास पर मुलाक़ात करके पार्टी में शामिल हुए। उक्त जानकारी बसपा में मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम द्वारा दी गई।
समाजवादी पार्टी के फाउंडर नेता शिवपाल यादव के करीबी रहे तालिब नजीब कोकब ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ कर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। उनके द्वारा अचानक पाला बदले जाने से बसपा खेमे में जबरदस्त उत्साह और हलचल पैदा की है। बता दे कि 10 दिनों पूर्व नपा चेयरमैन हफ़ीज भारती के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख का इस प्रकार समाजवादी पार्टी को अलविदा कह कर मायावती की पार्टी में शामिल होना, बसपा में मुस्लिम नेताओं का नया ठिकाना बन चुका है। समाजिक पकड़ की बात करें तो पूर्व में निंदूरा ब्लाक के प्रमुख रहने के साथ देवां मेला में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा के सेकेट्री और देवा मेला कमेटी के मेंबर की जिम्मेदारी संभालने वाले तालिब नजीब कोकब की कुर्सी चौराहा पर महमूदाबाद मार्ग पर कोठी है। उनके चाचा चौधरी हबीब भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते है। बात करें इससे पूर्व सपा छोड़ कर जब शिवपाल यादव ने पीएसपी बनाई थी, उस दौरान कोकब बाराबंकी के जिलाध्यक्ष रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top