ससुराल में युवक का लटकता मिला शव, बना चर्चा

ससुराल में युवक का लटकता मिला शव, बना चर्चा

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बीती शाम पत्नी के संग उसके मामा के घर गए युवक का शव गॉव के बाहर लगे पेड़ से फांसी पर झूलता मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। शव के आसपास पड़ा खून उसकी हत्या की ओर ईशारा कर रहा था। सूचना फॉरेन्सिक टीम के साथ पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बेहटा मंझार गॉव के निवासी बंशीलाल (28) पुत्र स्व. झगड़ू रावत रविवार को पत्नी वंदना के साथ उसके लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ककरहिया गॉव स्थित मायके गया था। जहाँ से बीते दिन सोमवार को वंदना अपने ममिया ससुर ननई के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गॉव राजा खेड़ा लें गई थी। यही पर मंगलवार सवेरे उसका शव गॉव के बाहर सुनसान जगह पर लगे शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के परिजनों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व बंशीलाल का विवाह हुआ था, उसे कोई औलाद नहीं थी। बंशीलाल की मौत से क्षेत्र में अटकलो का बाजार गर्म है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top