बाग में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव बड्डूपुर की लापता रामा देवी के रूप में हुई शिनाख्त

बाग में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

 

बड्डूपुर की लापता रामा देवी के रूप में हुई शिनाख्त

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के वतिया गाँव के एक बाग में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। सोशल मीडिया और आस-पास के थानों में सूचना प्रसारित होने के बाद मृतका की पहचान हो सकी।
परिजनों के मुताबिक, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मजरे बुढ़ना गाँव निवासी रामा देवी (76) बीती 20 जून की दोपहर को बिना बताए घर से निकल गई थीं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। मृतका के पुत्र राम प्रताप और पोते आकाश ने फतेहपुर कोतवाली पहुँचकर शव की शिनाख्त रामा देवी के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामा देवी पिछले आठ वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। वह अक्सर बिना बताए कहीं भी निकल जाती थीं।
फतेहपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की विधिक जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top