मोदी ने विश्वास, विकास और जनकल्याण का नया युग स्थापित किया…अनूप गुप्ता

मोदी ने विश्वास, विकास और जनकल्याण का नया युग स्थापित किया…अनूप गुप्ता

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को सागर इंस्टीट्यूट में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण से हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि आज नया भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं। कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश आतंकवाद और सीमा पार से आने वाली चुनौतियों पर सीमित प्रतिक्रिया देता था, लेकिन अब भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं करता। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ की गई ऑपरेशन सिंदूर जैसे अन्य निर्णायक कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कदमों ने दुनिया को भारत की नई शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास, विश्वास और जनकल्याण का नया युग स्थापित किया है। उन्होंने विश्वास भरे लहजे में कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और योगी हैं तो यकीन है।
बतौर विशिष्ट अतिथि बोलते हुए खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों ऐतिहासिक एवं कड़े फैसले लेकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी अनेको योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारामक बदलाव ला दिया है।कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाएं विषय पर अपनी बात रखते हुए हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, औद्योगिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। एक्सप्रेस-वे, रेलवे, मेट्रो नेटवर्क, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और नई शिक्षा नीति जैसे कदम भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान को सशक्त करने वाले हैं। जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी का स्वागत किया।एमएलसी अंगद सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, डॉ विवेक सिंह वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, अमरीश रावत, सरोज रावत, राम कुमारी मौर्य, सुनील झुनझुनवाला, विजय आनंद बाजपेई, ब्रजेश रावत, पवन सिंह रिंकू, अजीत प्रताप सिंह, शील रत्न मिहिर, नवीन राठौर, रचना श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, अंशु वर्मा, अलका मिश्रा, चमन सिंह पटेल, सहजराम पटेल, सत्यप्रकाश वर्मा, रामेश्वरी त्रिवेदी, मुलायम सिंह यादव, मनीष परिहार, रूपेश सिंह लकी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top