ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर अधेड़ महिला समेत 3 बकरी की मौत

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर अधेड़ महिला समेत 3 बकरी की मौत

 

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र नें ईट भट्टे से ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली का अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे बैठ कर बकरिया चरा रही अधेड़ महिला के ऊपर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन बकरियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर की निवासनी रजिया बानो (56) पत्नी युसूफ रविवार को बबुरा बांध मार्ग किनारे बकरिया चरानें के लिए बैठी थी। इस दौरान ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित रफ्तार से आकर राजिया बानो के ऊपर पलट गई। घटना होते ही चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबी महिला और बकरियों के चीखने की आवाज सुनकर लोगो नें ट्राली के नीचे दबी रजिया को बाहर निकाल कर जैदपुर सीएचसी पहुंचाया जहाँ उसकी गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। रजिया की मौत से उसके परिवार में मातम सा पसर गया, सूचना मिलने पर पुलिस नें उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top